देश के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया भाजपा सरकार ने – सुरेश गुप्ता

Spread the love
देश के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया भाजपा सरकार ने – सुरेश गुप्ता
सुट और बूट के साथ अपने मित्रों का लाखों-करोड़ों का कर्ज मोदी ने किया माफ
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ दस्तक दी हांसी चौक पर कई कालोनियों  में
अब जनविरोधी फैसलों को पलटेंगे काग्रेंस सरकार के आते ही।
राहुल गांधी का संदेश, मोदी सरकार की चार्ज शीट लेकर हांसी चौक पर मतदाताओं के द्वार पर दस्तक दी
करनाल, 06 फरवरी ( पी एस सग्गू)
 कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र तथा कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्तओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में हांसी चौकी पर स्थित लव-कुश कॉलोनी सहित दजनों कॉलोनिया में मतदाताओं के द्वार पर दस्तक दी। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल में भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ को जोड़ो अभियान का कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता आज हांसी चौक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उनके साथ संजीव काम्बोज, सुखराम बेदी, प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि,रामपाल सैनी, के के.भाटिया, आरेमप्रकाश सलूजा, धर्मपाल डाचर, प्रकाशबीर ,राजेंद्र नंबरदार, देवेंद्र कथूरिया, दिलशेर डाचर, विट्टू संधु, अशोक दुज्गल, राजीव जिंदल, अश्वनी कौचर, विजय सैनी, रिंकल दावड़ा, किश न सोलंकी, धर्मवीर, श्याम प्रकाश, सुनील,  राज कुमार, राजेंद्र भौला, नरेश राजोरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत भौला प्रकाश वीर, लोगों प्रमुख रूप से इस अभियान के तहत मतदाताओं के घर घर पहुंचे। अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश  कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ जन आदलत में जा रही है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडानी 11 लाख करोड़ का घोटाला किया है। लोगों के कमाई डूब गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मेादी के दोस्त अडानी के हाथों एलआई सी और एसबीआई को कंगाल बना दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बादअब तक का सबसे बड़ा स्केम मोदी सरकार ने लाखों करोड़ रुपया अडानी के हाथों उड़ा कर किया है। देश की आर्थिक चूलें हिल गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पापों का हिसाब कांग्रेस सत्त में आने के बाद लेगी। भाजपा के सभी जनविरोध निर्णयों को कांग्रेस बदल देगी। उन्होंने कहा कि मोदी राज में लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं हैं। हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का अगला चरण जुडंला गेट में कल शुरू होगा। इसके साथ ही लगभग 10 लाख बूथों पर कांग्रेस के वर्कर पहुंचेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top