तिरंगा सद्भावना मंच की महिला विंग के नारों हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब भारतीय भाई-भाई से गूंज उठी करनाल की  कॉलोनी बसंत विहार अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान सप्ताह पर वसंत विहार में लगाए तिरंगे

Spread the love
तिरंगा सद्भावना मंच की महिला विंग के नारों हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब भारतीय भाई-भाई से गूंज उठी करनाल की  कॉलोनी बसंत विहार अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान सप्ताह पर वसंत विहार में लगाए तिरंगे
करनाल 07 मार्च ( पी एस सग्गू)

तिरंगा सद्भावना मंच अध्यक्ष रवि भाटिया की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान सप्ताह के चलते  तिरंगा सद्भावना मंच महिला विंग ने हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब भारतीय भाई-भाई के नारे के साथ आपसी सद्भावना प्रेम अनेकता में एकता भाईचारे का संदेश देते हुए करनाल की कॉलोनी वसंत विहार मैं पादरी मॉरीशस लाल, सरदार विनोद मलिक, कवि साबिर खान, एडवोकेट कविता दत्त, के घर स्थापित किए तिरंगे, मेरा शहर सुंदर शहर ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ स्वच्छता के प्रति भी कॉलोनी वासियों को किया जागरूक!
आयोजन में पहुंचे यैस वी कैन के चेयरपर्सन संजय बत्रा ने तिरंगा सद्भावना मंच के सराहनीय कार्यों की सराहना करते हुए तिरंगा सद्भावना मंच की महिला विंग को मेडल पहना किया सम्मानित और तिरंगा सद्भावना मंच के समय-समय पर होने वाले आयोजन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का किया वादा !
सीमा पर अपनी सेवा दे चुके फौजी जगत सिंह राणा व फौजी बलकार कादियान ने आयोजन में पहुंचकर मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए आयोजन मैं देश भक्ति नारों के साथ देश की सीमा पर बिताए अपने अनुभवों को किया  साझा !
वही कवि साबिर खान ने अपनी लिखी गजल व गीत की पंक्तियों को सुनाते कहा ‘मेरी जान हो तिरंगा मेरी शान हो तिरंगा जब मरुं तो आखिरी सफर में उड़ा देना कफन आखरी दम पर मेरी पहचान हो तिरंगा’ !
सरदार विनोद मलिक ने गुरु गोविंद सिंह जी और सेवक कन्हैया जी के पानी पिलाने के वाक्य की याद दिलाई की कोरों कोविंद सिंह जी ने भी कहा था हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में भाई भाई युद्ध के समय कन्हैया जी ने सर्व  समाज के योद्धाओं को पानी पिलाया था!
तिरंगा सद्भावना मंच की महिला विंग सदस्य एडवोकेट कविता दत्त और सीमा भारद्वाज ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की आज की महिलाएं किसी भी कार्य क्षेत्र में कम नहीं है चाहे व ई रिक्शा चालक हो या फिर  देश की सीमा पर हो यार ट्रेन चलाने से एयरपोर्ट तक महिलाएं अपनी सेवा दे रही है !
तिरंगा सद्भावना मंच अध्यक्ष रवि भाटिया ने आयोजन में पहुंचे प्रधान गुलाब पोसवाल के साथ वसंत विहार वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों और कॉलोनी वासियों का आयोजन को कामयाब बनाने के लिए धन्यवाद किया और कॉलोनी वासियों को अपने घरों की छतों पर तिरंगे लगाने का भी आग्रह किया।
आयोजन में मौजूद रहे तिरंगा सद्भावना मंच महिला  सदस्य: एडवोकेट कविता दत्त, एडवोकेट सीमा भारद्वाज , योगीका, कृतिका, रवीना, पुष्पा, पिंकी मनीषा, सुभाष शर्मा, सरदार सुखराज सिंह भुल्लर, अनिल पोसवाल कवि साबिर खान, पादरी मॉरीशसं लाल, सरदार विनोद मलिक, फौजी जगत सिंह राणा, फौजी बलकार कादियान, गुलाब पोसवाल , संजय बत्रा तिरंगा सद्भावना मंच अध्यक्ष रवि भाटिया इत्यादि

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top