झूठ व धोखे की राजनीति कर रहे अरविंद केजरीवाल–प्रवीण अत्रै –चंढीगढ से जुड़ी हरियाणा वासियों की भावनाएं — हरियाणा का चंढीगढ पर पूरा हक 

Spread the love
झूठ व धोखे की राजनीति कर रहे अरविंद केजरीवाल–प्रवीण अत्रै
–चंढीगढ से जुड़ी हरियाणा वासियों की भावनाएं
— हरियाणा का चंढीगढ पर पूरा हक
करनाल 4 अप्रैल ( पी एस सग्गू)
              भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ पर अपना हक जताकर और हरियाणा के आमजन व किसानों के पानी पर पंजाब का हक बताकर हरियाणावासियों के साथ बड़ा धोखा कर रह रही है। चंडीगढ़ केवल पंजाब का है ऐसा कहना देश के संविधान व संघीय ढांचे का अपमान करना है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रै आज स्थानीय रेलवे रोड स्थित होटल प्रेम प्लाजा में प्रैस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है और इसके साथ हरियाणावासियों की भावनाएं जुड़ी हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा चंडीगढ़ पर पंजाब का हक बताना बेहद विवादित ब्यान है। इसके लिए हरियाणावासी आम आदमी पार्टी को माफ नहीं करेंगे और आज आमजन भी आम आदमी पार्टी के संचालक अरविंद केजरीवाल की तुलना गिरगिट से कर रहा है, जो अन्ना हजारे आंदोलन के दौरान कहते थे कि मैं कभी राजनीति में नहीं आऊंगा। वे राजनीति में आने के बाद कहते थे कि मैं कांग्रेस से गठबंधन नहीं करूंगा। आज प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में आम आदमी पार्टी के नेताओं के राजनीतिक स्तर से जनता भली भांति परिचित है। इसलिए हाल ही के उत्तर प्रदेश चुनाव में 349 सीटों पर चुनाव लडऩे वाली आम आदमी पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई है। यही हाल उत्तराखंड में भी हुआ है, 70 सीटों में से 68 सीटों पर जमानत जब्त हुई। ऐसा ही गोवा में हुआ  39 में 35 सीटों पर जमानत जब्त हुई तथा मणिपुर में आम आदमी पार्टी ने चुनाव ही नहीं लड़ा। ऐसे में यह कहना गलत हैै कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए वोट दिया है।
  उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने अकाली दल और कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर बदलाव के लिए वोट दिया है न कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखकर। उन्होंने कहा कि अपने आपको किसान हितैषी बताने वाली पार्टी ने पंजाब में सत्ता हथियाते ही किसानों पर दो बार लाठी चार्ज किया है। पूरे देश के किसानों ने लंबी और मुख्तसर की घटनाएं देखी हैं। हरियाणा के किसानों के साथ भी आम आदमी पार्टी धोखा कर रही है और एसवाईएल का पानी हरियाणा को देने की कोई बात नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब रि-आर्गेनाईजेशन एक्ट 1966 के अनुसार एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का भी हक है जो पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को हरियाणा को देना चाहिए।
      इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री  प्रतिनिधि संजय बठला , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल ठाकुर, जिला महामंत्री सुनील गोयल, राजबीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार,राम नगर मंडल अध्यक्ष राजेश अग्घी, अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top