जल्द शुरू होगा पक्के पुल पर नए फ़्लाइओवर के निर्माण का काम, जनता को मिलेगी राहत- फोटो   विधायक हरविंदर कल्याण ने विधानसभा में भी उठाया था मुद्दा, मुख्यमंत्री ने 19 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी  

Spread the love

जल्द शुरू होगा पक्के पुल पर नए फ़्लाइओवर के निर्माण का काम, जनता को मिलेगी राहत- फोटो  

विधायक हरविंदर कल्याण ने विधानसभा में भी उठाया था मुद्दा, मुख्यमंत्री ने 19 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी

 

फोटो कैप्शन- क्षेत्र की आस्था व विश्वास के प्रतीक पक्के पुल धाम मधुबन का दृश्य। यहां नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, लोगों को बरसो पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।  

करनाल 29 सितंबर ( पी एस सग्गू)

क्षेत्र की आस्था व विश्वास के प्रतीक पक्के पुल धाम मधुबन पर नए फ़्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है  जिससे लोगों को खासी राहत मिलेगी। पक्के पुल पर नए फ्लाईओवर के निर्माण से जीटी रोड पर चलने वाले वाहनों, ऊंचासमाना गांव व आसपास के इलाके के लोगों की बहुत पुरानी समस्या का समाधान होगा। हाल ही में पक्का पुल पर बनने वाले फ्लाईओवर का टेंडर छूटा है। घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण ने कुछ माह पूर्व नए पुल का डिजाइन तैयार होने से पहले पक्का पुल का मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ  निरीक्षण किया था, जिसके बाद इस नए पुल के डिजाइन में छोटे वाहनों के लिए पुल के नीचे से यू टर्न का प्रावधान  भी किया गया है जिससे पक्का पुल धाम के साथ-साथ ऊंचासमाना व आसपास के गांवों में जाने वाले लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी।

बता दें कि लगभग 15 वर्ष पूर्व इस सड़क को छह लेन करने का काम किया गया था तथा उस समय पक्का पुल पर आवर्धन नहर के ऊपर मुख्य मार्ग पर छह लेन के साथ-साथ सर्विस लेन का काम छूट गया था जिसके कारण पक्का पुल पर जीटी रोड की कम चौड़ाई रह गई थी। इस कारण से आए दिन यहां जाम लगता है बल्कि बहुत सारे हादसे भी होते हैं।

घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण ने कुछ वर्ष पूर्व विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। उस समय सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग से अनुमति लेकर इस कार्य को हरियाणा सरकार पूरा करेगी। आवर्धन नहर के नवीनीकरण का कार्य शुरू होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सिंचाई विभाग से अनुमति ली गई तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस पुल के निर्माण के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

ग़ौरतलब है कि पक्का पुल के साथ एक प्राचीन मंदिर के साथ साथ एक प्रसिद्ध मज़ार भी है जहां पर बड़ी संख्या में श्रध्दालु मत्था टेकने आते हैं तथा वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था ना होने के कारण जी टी रोड का यह प्वाइंट और भी ज़्यादा तंग हो जाता है तथा यहाँ पर अक्सर दुर्घटना का डर बना रहता है। कुछ माह पूर्व विधायक कल्याण द्वारा जब राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग व ज़िला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पक्का पुल पर  मुआयना किया गया था तब सब इन बिंदुओं पर गहनता के साथ विचार विमर्श किया गया था ताकि पक्का पुल धाम पर होने वाली भीड़ के कारण लोगों को भविष्य मे किसी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

वर्जन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने माना कि हाल ही में पक्का पुल पर बनने वाले फ्लाईओवर का टेंडर छूट गया है, अक्टूबर माह में पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

वर्जन

विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि इस क्षेत्र की आस्था व विश्वास के प्रतीक पक्के पुल धाम मधुबन पर नए फ़्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा, इससे क्षेत्रवासियों को बहुत पुरानी समस्या से निजात मिलेगी।  पक्का पुल पर बनने वाले फ्लाईओवर का टेंडर छूट गया है, अक्टूबर माह में पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।  मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सकारात्मकऔर विकासात्मक सोच के कारण ही यह सब संभव हो पाया है, उन्होंने इस पुल के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। बरसों पुरानी इस समस्या के निदान के लिए हम मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top