घर-घर कांग्रेस , हर घर कांग्रेस  अभियान

Spread the love

घर-घर कांग्रेस , हर घर कांग्रेस  अभियान
करनाल 7 मार्च (पी एस सग्गू)
घर-घर कांग्रेस , हर घर कांग्रेस अभियान के तहत गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने पुराना शहर एरिया में पदयात्रा निकाली। लोगों को कांग्रेस के संकल्प पत्र सौंपे गए और वादा किया गया कि सरकार बनने पर सभी संकल्पों को पूरा किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में करनाल लोकसभा प्रभरी डा. उमेश पांडे ने शिरकत की। करनाल विधानसभा प्रभारी प्रदीप मान, जिला कांग्रेस संयोजक त्रिलोचन सिंह व अशोक खुराना ने अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं की अगुवाई की। जुंडला गेट, बांसो गेट, सिटी थाना, नावल्टी रोड, दयालपुरा गेट व ओल्ड जीटी रोड पर लोगों से संपर्क किया गया। लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा में कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया और समर्थन देने का वादा किया।इस मौके पर लोकसभा प्रभारी डा. उमेश पांडे ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं है जब कि देश प्रदेश में फिर से कांगे्रेस का शासन होगा और जनता खुशहाल होगी। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। अब बस चुनाव का इंतजार है। मोदी और मनोहर सरकार के राज में जनता में त्राहिमाम है। हर वर्ग दुखी हो चुका है। प्रदीप मान व त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर छह हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध करवाया जाएगा।इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, अंशुल लाठर, रानी कांबोज, जीतराम कश्यप, सतपाल जाणी, रोहित, दया प्रकाश, परमजीत भारद्वाज, मुकुल वर्मा, राजिंद्र पप्पी, गगन मेहता, एडवोकेट अमनदीप, दलबीर चौधरी, दिलीप, गुरविंद्र कौर, अशोक दुग्गल, राजपाल तंवर, रमेश जोगी, जिलेराम वाल्मीकि, अंग्रेज सिंह, सूरज लाठर, नरेंद्र जोगा व निम्मी सलमानी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top