गुरु रविदास महाराज जी के का 647वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया

Spread the love
गुरु रविदास महाराज जी के का 647वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया
करनाल 24 फरवरी (पी एस सग्गू)
श्री गुरु रविदास मंदिर सदर बाजार में गुरु रविदास महाराज जी के का 647वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में शहर में विशाल शोभा निकाली गई और अटूट लंगर लगाया गया। कार्यक्रमों में हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला कांग्रेस संयोजक त्रिलोचन सिंह व पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ जोगिंद्र वाल्मीकि, संजीव कांबोज, रमेश सैनी, सीएमओ जगबीर सिंह, रामचंद्र काला, रानी कांबोज, राजिंद्र पप्पी, रामशरण भोला, गगन मेहता, अंशुल लाठर व एडवोकेट अमनदीप भी पहुंचे। सभा की ओर से अतिथिगणों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरु रविदास सभा के प्रधान रोहित जोशी ने कहा कि गुरु रविदास जी सबसे महान संत हैं। इन्होंने ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म करने के लिए हमेशा मानवता को बढ़ावा दिया। जातपात का खण्डन किया है। सुरेश गुप्ता व त्रिलोचन सिंह ने गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान सभी से किया। इस अवसर पर दया प्रकाश, भारत भूषण, दलीप कुमार, वेद प्रकाश, सुशील जोशी, बृज मोहन आनंद, रमेश कर्दम, कालीचरण, बिशन दास, प्रभु दयाल, रिंकू जोशी, ठाकुर दास पूर्व पार्षद, नानक चंद पूर्व पार्षद, मुकुल वर्मा, प्रेम नाथ, हुकुम चंद, नरेंद्र जोशी, राहुल देव व राजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top