गांव में होगा सेवा चौपाल का आयोजन: चौहान राहुल गांधी ने देश के लोगों को हकों के लिए लडऩा सिखाया

Spread the love
गांव में होगा सेवा चौपाल का आयोजन: चौहान

राहुल गांधी ने देश के लोगों को हकों के लिए लडऩा सिखाया

करनाल 21 फरवरी, (पी एस सग्गू)

हरियाणा कांगेस सेवादल के प्रदेश महासचिव जोगिंदर चौहान ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस सेवादल द्वारा गांव गांव में सेवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से कांग्रेस सेवादल के  कार्यकर्ता गांव के लोगों के बीच कांग्रेस की नीतियों के साथ साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, श्रीमती पिं्रयका गांधी तथाा मल्लिकार्जुन खडग़े जी के संदेश को पहुंचाएंगे। वह आज पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेा राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों कके डस डर को खत्म किया जिसके रहते लोग सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने से डर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उनसे कहा कि यदि सरकार का विरोध करने से डर लगता है तो कांग्रेस छोड़ दें। जो जनता के हितों के लिए लडऩा चाहता है वह उनके साथ आए। उन्होंने कहा कि देश में आजादी से लेकर अब तक कं ाग्रेस का बलिदान का इतिहास रहा हैं। देश की अखंडता के लिए देश के दो कांग्रेस के पी.एम ने अपनी जान दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बलिदान और त्याग की परंपरा आज भी जारी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के आठ साल देश के लिए दुर्भाज्यपूर्ण रहे है। इन आठ सालों में अंबानी और अड़ानी मालामाल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो के प्रति उत्साहित हैं। वह कई गंावों तक राहुल गांधी के संदेश को पहुंचा चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस सेवादल को कांग्रेस की बेक बोन बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के नागरिकों को अपने हकों के लिए लडऩा सिखा दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के श्रेष्ठ प्रधानमंत्री साबित होंगे। श्रभ् चौहान ने बताया कि सेवादल का इतिहास सेवा और समर्पण का रहा हैं। रायपुर में हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन के बाद कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी।  यहां पर कांग्रेस सेवादल का सेवा जत्था भी पहुंच रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top