खट्टर सरकार हर मोर्चे पर फेल : त्रिलोचन सिंह

Spread the love
खट्टर सरकार हर मोर्चे पर फेल : त्रिलोचन सिंह
करनाल 02 अगस्त (पी एस सग्गू)
 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जनमिलन कार्यक्रम का न्यौता देने के लिए कांग्रेस नेताओं ने भगत मंडी में नुक्कड़ सभा की। कांगे्रस नेत्री रानी कांबोज सभा की आयोजक रही। कांगे्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह व अशोक खुराना ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा छह अगस्त को एसबीएस स्कूल में जनमिलन कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी बात रखें।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खट्टर सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। भाईचारा बचाने में विफल रही है। कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। जातिवाद और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम खट्टर सरकार ने किया है। नूंह में हुई हिंसा इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। लूटपाट, डकैती, चोरी, हत्या और बलात्कार जैसी वारदातों को अपराधी बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। कांग्रेस नेत्री रानी कांबोज ने कहा कि जनमिलन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी बात रखने के लिए जनता को निमंत्रण दिया जा रहा है। गुरविंद्र कौर ने कहा कि खट्टर सरकार में महिलाओं का अपमान हुआ है। कांग्रेस के राज में ही महिलाएं सुरक्षित रह सकती है। इस मौके पर गुरविंद्र कौर, गगन मेहता, विनोद काला, प्रेम मलवानिया, कमलेश, तुलसा, मंजु, जोगिंद्र, चंद्रभान, सूरज, पप्पू यादव, मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top