केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को बर्खास्त किया जाए : त्रिलोचन सिंह

Spread the love
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को बर्खास्त किया जाए : त्रिलोचन सिंह
करनाल 17अगस्त ( पी एस सग्गू)
कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की है कि राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को बर्खास्त किया जाए। करनाल कांग्रेस के 31 सदस्यीय दल ने जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में जिला सचिवालय में डयूटी मैजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हिंदूस्तान की सबसे बड़ी पंचायत संसद में बैठकर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर जो झूठे आरोप लगाए हैं, उससे उनकी घटिया मानसिकता उजागर हो गई है। देश ही नहीं पूरी दुनिया स्मृति इरानी को झूठा बता रही है। ऐसी मंत्री संसद में बैठने के लायक नहीं है।
पूर्व विधायक एवं करनाल प्रभारी लहरी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघबीर संधु व कृष्ण शर्मा बसताड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के दादा दादी ने देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। राहुल गांधी कभी महिलाओं का अपमान नहीं कर सकते। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना, कांग्रेस नेत्री रानी कांबोज व सतपाल जाणी ने कहा कि स्मृति इरानी ने महिलाओं पर धब्बा लगाने का काम किया है। उन्हें राष्ट्रपति तुरंत बर्खास्त करें। ललित अरोड़ा, सुरजीत सैनी व सुषमा नागपाल ने कहा कि राजनीति के तहत राहुल गांधी पर आरोप लगाए गए। मणिपुर व नूंह की घटनाओं पर विपक्ष बात रखना चाहते था, उससे ध्यान भटकाने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने यह हथकंडा अपनाया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं करनाल प्रभारी लहरी सिंह, त्रिलोचन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघबीर संधु, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, ललित अरोड़ा, रानी कांबोज, निपेंद्र मान, अमरजीत धीमान, सतपाल जाणी, रोहित जोशी, धर्मपाल कौशिक, सुरजीत सैनी, परमजीत भारद्वाज, गगन मेहता, सुषमा नागपाल, अनिल शर्मा, जागीर सैनी, जोगा अघी, अंशुल लाठर, हरद्वारी लाल, सूरज लाठर, अविनाश, अवनीश भार्गव, जितेंद्र शर्मा, पृथ्वी भाट, सोनी कुटेल, सर्वजीत, जरनैल सिंह, निम्मी सलमानी, प्रकाश, रोहताश पहलवान, प्रेम मलवानिया, दलबीर सिंह, राजपाल तंवर, रामधारी, मीनू दुआ व रामेश्वर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top