किसी भी कीमत पर नही होंगे तीनों कृषि बिल रद्द–राजकुमार चाहर तीन कृषि बिलों में किसानों की खुशहाली, बदलाव व आय की बढ़ौतरी, सरकार किसानों के साथ बात करने के लिए हर समय तैयार, परन्तु सशर्त नहीं:-राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर।

Spread the love

किसी भी कीमत पर नही होंगे तीनों कृषि बिल रद्द–राजकुमार चाहर
तीन कृषि बिलों में किसानों की खुशहाली, बदलाव व आय की बढ़ौतरी,
सरकार किसानों के साथ बात करने के लिए हर समय तैयार, परन्तु सशर्त नहीं:-राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर।

करनाल 6 जुलाई (पी एस सग्गू)
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि तीन कृषि बिल किसानों की खुशहाली, बदलाव व आय को बढ़ाने के लिए है। इन कृषि बिलों से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। बिलों के बाद किसानों की आय बढ़ी है, एमएसपी बढ़ा है और उत्पादन में भी बढ़ौतरी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सच्चे हितैषी है। तीन कृषि बिलों को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा कईं बार बातचीत कर चुकी है और सरकार आज भी किसानों के साथ बात करने के लिए तैयार है, लेकिन किसान सशर्त बात करना चाहते है, किसी भी कीमत पर कृषि कानून रद्द नहीं होंगे, यदि किसी किसान नेता व अन्य को इन बिलों के बारे में कोई सुधार के लिए सुझाव देना चाहते है तो सरकार उस पर प्राथमिकता से विचार करने के लिए तैयार है।
वे सोमवार को कृष्णा मंदिर में जिला किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। देश व प्रदेश में इन कृषि बिलों से किसान की आर्थिक आय बढ़ रही है, किसान खुशहाली की ओर अग्रसर है, परन्तु कुछ राजनैतिक लोग जिनकी जमीन खिसक गई है, वह अपनी राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए किसानों के कंधों का प्रयोग कर रहे है। वह सरकार को किसानों का डर दिखाकर अपनी राजनैतिक रोटी सेक रहे है। भारतीय जनता पार्टी कभी भी उनके मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि असली किसान तो खेतों में काम कर रहा है, उन्हें इस धान के सीजन में एक मिनट की भी फुर्सत नहीं है, फिर आंदोलनकारी कौन हो सकते है।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि किसान मोर्चा अपने आपमें किसानों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कुछ लोग बिना किसी प्रमाण के राजनीति से प्रेरित होकर किसान हितैषी होने का नाटक कर रहे है। जबकि देश में नरेन्द्र मोदी सच्चे किसान हितैषी है। यह बात केवल भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं कहते बल्कि देश और प्रदेश की जनता इस बात से जागरूक है। किसानों के लिए एमएसपी रेट बढ़ाना, खाद के रेट घटाना, किसानों की फसल को उचित मूल्य पर खरीदना, भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों की सब्जी की फसल खराब होने पर उसका निर्धारित मूल्य सरकार द्वारा देना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। तथाकथित किसान तीन कृषि बिलों का विरोध कर रहे है, उन्हें इसकी सही मायने में जानकारी नहीं है। किसानों के लिए कृषि बिल लाभकारी है, किसानों की खुशहाली के लिए है। किसी भी किसान को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल कभी भी किसानों का बुरा नहीं सोच सकते। उन्होंने सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से अपील की है कि वह गांव स्तर पर जाकर कृषि बिलों के बारे में लोगों को जागरूक करे।
प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कभी भी किसानों का बुरा नहीं सोच सकते। कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर कृषि बिलों का विरोध कर रहे है, यह उनकी राजनैतिक सोच है। सरकार सदा किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ती है। देश व प्रदेश का किसान इन तीन कृषि बिलों से लाभान्वित होगा।
प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र श्योराण ने कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश के कोने-कोने में जाकर पार्टी को मजबूत कर रहा है। कोरोना काल में भी मोर्चा द्वारा जरूरतमंद लोगों को सहयोग दिया है। आज भी किसान मोर्चा अधिक से अधिक वैक्सीन को लगाने के लिए जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश की जनता को सच्चाई से रू-ब-रू करवा रहा है। कृषि बिल किसान हितैषी है, इसके बारे में भी मोर्चे द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेन्द्र गोरसी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि किसान मोर्चा जिला में किसानों से निरंतर सम्पर्क कर रहा है और किसानों को कृषि बिलों के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह कृषि बिल किसानों के जीवन की बेहतरी के लिए बनाए गए है। किसान भी इस बात को समझ रहे है परन्तु कुछ लोग किसानों को भ्रमित कर रहे है, इसके लिए किसान मोर्चा लगातार कोशिश कर रहा है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने करनाल में पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि प्रदेश का किसान खुशहाल हो रहा है। कुछ मुठी भर लोग ही इन तीनों बिलों का विरोध कर रहे है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा शम्भू कुमार, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र श्योराण, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ० अशोक कुमार, उपाध्यक्ष राजिन्द्र संधू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललित दाबड़ा, कैथल के अध्यक्ष संजीव राणा, अंबाला के अनिल राणा, पंचकुला के स्वर्ण सिंह, भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवीन लाठर, महामंत्री सुनील गोयल उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top