किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की 10 वीं पुण्यतिथि पर किया याद, दी श्रद्वांजली

Spread the love

किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की 10 वीं पुण्यतिथि पर किया याद, दी श्रद्वांजली
दिल्ली किसान आंदोलन स्व. टिकैत के दिखाए गए रास्ते का है परिणाम: रतनमान
करनाल, 15 मई(पी एस सग्गू)
किसान आंदोलनों में प्रख्यात रहे किसान नेता चौधरी स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की 10 वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह घुम्मन ने की और प्रदेश अध्यक्ष रतनमान विशेष तौर पर मौजूद रहे। स्व. टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से पूर्व किसान नेताओं ने हवन यज्ञ करके विश्व की सुख समृद्वि की कामना की। उपस्थित किसान नेताओं ने महात्मा टिकैत अमर रहे व भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद का उद्वघोष करके उन्हें नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने इस अवसर पर कहा कि हालवक्त दिल्ली के बॉर्डरों पर जो किसान आंदोलन चल रहा है यह स्व. टिकैत के दिखाए गए रास्ते का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों व मजदूरों के हकों के लिए अर्पित करने के साथ साथ किसानों को संगठित करने का एक बड़ा अभियान भी शुरू किया था। जो सफल भी रहा था। जिसके चलते उन्होंने विश्व स्तर पर एक किसान नेता के रूप में ख्याति प्राप्त की थी। किसान मसीहा के रूप में उभरे टिकैत ने किसान व मजदूरों के हकों के लिए देश में कई जबरदस्त आंदोलन किए। टिकैत के किसान आंदोलनों के सहयोगी रहे किसान नेता रतनमान ने कहा कि टिकैत के दौर के किसान आंदोलन व वर्तमान के आंदोलनों में काफी अंतर दिखाई देने लगा है। तब किसान संगठन का एक नेता एक झंडे के नीचे किसान संगठित होकर आंदोलन किया करते थे। जिससे सरकारों पर गहरा प्रभाव भी पड़ता था। मान ने कहा कि मेरठ कमिश्ररी का घेराव तथा दिल्ली के बोट कलब पर कई बार आयोजित की गई लाखों लाखों किसानों की उपस्थिति में किसान महापंचायतों का दृष्य आज भी सामने है। स्व. टिकैत को हमेशा हमेशा इसी तरह याद किया जाता रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन ने कहा कि स्व. महेंद्र सिंह टिकैत का बलिदान कभी भी बुलाया नही जा सकता है। हमेशा उनके दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए किसानों की आवाज को बुलंद्व किया जाता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, जिला सरंक्षक महताब कादियान, जिला सलाहकार धनेतर सिंह राणा, प्रवक्ता डा. सत्यवीर तौमर, खंड घरोंडा प्रधान विनोद राणा, किसान नेता कृष्ण जागलान, युवा किसान नेता सुरेंद्र सिंह बैनीवाल, शहरी प्रधान जसबीर राणा, युवा नेता मोहित मान, कृष्ण मान सहित कई किसान मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top