किसानों पर लाठीचार्ज भाजपा जेजेपी सरकार के ताबूत में आखरी कील साबित होगा: त्रिलोचन सिंह

Spread the love

किसानों पर लाठीचार्ज भाजपा जेजेपी सरकार के ताबूत में आखरी कील साबित होगा: त्रिलोचन सिंह
करनाल, 16 मई (पी एस सग्गू)
कांग्रेस के करनाल जिला संयोजक तरलोचन सिंह ने हिसार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज को हरियाणा में भाजपा जजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील बताया हैं। इस घटनाक्रम की कड़े शद्वों में निंदा की हैं। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हिसार से सासंद विजयेंद्र सिंह तथा उनके पिता बीरेंद्र सिंह से त्यागपत्र की मांग की हैं। उन्होंनेउकहा कि किसानों की लड़ाई लडऩे वाले सर छोटू राम तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊॅ देवी लाल की विरासत को कलंकित करने का काम उनके विरासतदारों ने किया हैैं। दुष्यंत चौटाला और पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह तथा उनके पुत्र सासंद विजयेंद्र अपनी जिममेदारी से वच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांच महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा है। चार सज्ञै किसान इसमें अपनी शहादत दे चुके हैं। हिसार में किसान प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों पर भाजपा जेजेपी सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाई, गोलियां चलाई इससे सैकर्डों किसान चौटिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। जेजेपी और भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सबके सामने आया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जिद के कारण देश के किसानों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस किसानों के साथ है। किसानों के साथ हर मौर्चे पर तैयार खड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि किसानों पर सरकार लगातार अत्याचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सारे प्रदेश में लाकडाउन है। लोगों को शादी तक नहीं करने दी जा रही हैं। दूसरी तरफ सरकारी कार्यक्रमों में भीड़ जुटाई जा रही हैैं। भाजपा और सरकार को सभी माफ हैं। लोक डाउन में भाजपा धरना दे सकती है किसान आंदोलन नहीं कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पाप का घड़ा भर चुका हैं। इनको किए की सजा देश और प्रदेश की जनता देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top