कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की 

Spread the love

कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की
करनाल 2 फरवरी( पी एस सग्गू)
करनाल कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत कर दी है। अभियान का पहला कार्यक्रम परमजीत भारद्वाज द्वारा विकास कालोनी रांवर रोड में आयोजित किया गया। मुख्य रूप से करनाल जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना, युवा अध्यक्ष मनिंद्र शंटी व रानी कांबोज ने शिरकत की। मीटिंग में मौजूद कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी द्वारा देश की जनता के नाम जारी किए गए पत्र व भाजपा की पोल खोलने वाले पत्र सौंपे गए। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इन पत्रों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। राहुल गांधी के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। मीटिंग में पहुंचे कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का मकसद समझाया गया।
इस मौके पर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भाजपा भ्रष्ट जुमला पार्टी है। भाजपा की सरकारें कुछ का साथ, खुद का विकास और सबके साथ विश्वासघात को सिद्धांत बनाकर काम कर रही हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया गया। सालाना दो करोड़ नौकरियांं का जुमला दिया गया। मोदी राज में पढ़ाई तीन गुणा महंगी हो गई है। किसानों के साथ भी केंद्र सरकार ने धोखा किया। इसके चलते किसान आए दिन सडक़ों पर उतरने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि असल में भाजपा सरकारें लोकतंत्र का नाश कर रही है। लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का साथ दें। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन देने पर राहुल गांधी ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक पत्र देश की जनता के नाम जारी किया है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भेंट करेंगे।
पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना व युवा अध्यक्ष मनिंद्र शंटी ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात कार्य करें। लोगों के बीच जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलनी होगी। परमजीत भारद्वाज व रानी कांबोज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान इतिहास रचेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top