कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो नाम से धरना प्रदर्शन किया

Spread the love

कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो नाम से धरना प्रदर्शन किया
करनाल 9 अगस्त(पी एस सग्गू)
अगस्त क्रांति के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो की तजऱ् पर करनाल में कांग्र्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो नाम से धरना प्रदर्शन किया। कमेटी चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सत्ता छोडऩे की मांग की। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा गया। इस मौके पर असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में किसान और युवा परेशान हैं। बेरोजग़ारी और महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जिस तरह 1942 में गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ 9 अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान की शुरुआत की थी वैसे ही कांग्रेस भी प्रदेश में भाजपा गद्दी छोड़ो की शुरुआत कर रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार में विपक्षी नेताओं की जासूसी करवाई जा रही है। इसका खुलासा हो चुका है। यह निजता के अधिकार का हनन है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार सत्ता में आई है, बेरोजगारी कई गुना बढ़ गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अपना प्रचार कर रहे हैं, जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को सरकार जबरदस्ती किसानों पर थोपना चाहती है। आठ माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार बातचीत करने तक को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की हठधर्मिता है, जिसका आने वाले समय में भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व बंताराम वाल्मीकि, पूर्व विधायक रिसाल सिंह, सुरेश गुप्ता मतलौडा, चांदराम चौहान, अमित बिसर, अरूण कुमार पंजाबी, राजेंद्र बल्ला, राजिंद्र कल्याण, नाहर सिंह संधु, ललित बुटाना, राजेश चौधरी, जितेंद्र चोपड़ा, अनिल शर्मा, रूपेंद्र नरूला, अनिल मलिक, पवन शाहपुर, डा. सुनील पंवार, देवेंद्र चौधरी, जसवंत चौधरी, जितेंद्र सिंह, सुनहरा वाल्मीकि, आलमजीत वड़ैच, गोपाल कृष्ण सहोत्रा, नरेंद्र विर्क, इंद्र मान, राजकिरण सहगल, मुनीष परवेज राणा, जीतराम कश्यप, जोगिंद्र वाल्मीकि, सुरेंद्र उपली, अमन शर्मा, जोगिंद्र नली, दिनेश सैन, चरणदेव कामरा, सूबे सिंह गोंदर, सुरेश बल्ला, प्रवीण रंगा, डा. रामपाल मलिक, शमशीता, रानी कांबोज, सुषमा नागपाल, अविनाश कौर, नरेंद्र अघी व राजिंद्र सिंह भोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top