कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सोमवार को रामनगर मेंं पदयात्रा निकाली 

Spread the love
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सोमवार को रामनगर मेंं पदयात्रा निकाली
करनाल 20 फरवरी ( पी एस सग्गू)
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सोमवार को रामनगर मेंं पदयात्रा निकाली गई। युवा जिला प्रधान मनिंद्र शंटी यात्रा के आयोजक रहे। रामनगर और प्रेमनगर में कांग्रेस नेताओं ने लगभग तीन किलोमीटर यात्रा की। भारी संख्या में युवा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।
इस मौके पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के करनाल जिला संयोजक एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी लहरी सिंह, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह व पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना ने लोगों से बातचीत की। युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी का साथ देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म के नाम लोगों को बांटने का काम कर रही है। देश के लोग अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे।
कुलदीप शर्मा ने लोगों से हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण आदि के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा लगभग दो महीने चलेगी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए इन मुद्दों से अवगत करवाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा को देशवासियों ने भरपूर समर्थन दिया। इसके लिए राहुल गांधी ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। यह आभार पत्र पदयात्रा के दौरान लोगों को सौंपे जा रहे हैं।
लहरी सिंह और भीम मेहता ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया है। भाजपा से दुखी हो चुकी जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार बैठी है।
त्रिलोचन सिंह व अशोक खुराना ने कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए कांगे्रेस पार्टी जनसंपर्क अभियान चला रही है। जनसमर्थन से देश और प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।रघबीर संधु, पार्षद पप्पू लाठर व हरीराम साबा ने कहा कि राहुल गांधी जनकल्याणकारी सोच से हर व्यक्ति को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाएं। युवा जिला प्रधान मनिंद्र सिंह शंटी ने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने वाली भाजपा सरकारों को युवा ही सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कांग्रेस में ही युवाओं के हित सुरक्षित रह सकते हैं।इस अवसर पर बिट्टू संधु, रानी कांबोज, अमरजीत भोला, डा. सुखविंद्र सिंह, राजिंद्र भोला व जागीर सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top