कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष कुमारी शैलजा के जन्म दिन पर कांग्रेस नेता  ललित बुटाना के निवास पर किया हवन

Spread the love
कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष कुमारी शैलजा के जन्म दिन पर कांग्रेस नेता  ललित बुटाना के निवास पर किया हवन
 करनाल, 24 सितम्बर (पी एस सग्गू)
 हरियाणा राज्य कर्मचाारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित बुटाना ने कहा है कि कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा प्रदेश में निर्विवाद  नेता है उनके नाम पर कोई विवाद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस आलाकमान को प्रदेश संगठन और चुनाव में नए युवा चेहरों को प्राथमिकता देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहन कमारी शैलजा में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर काफी संभावनाएं हैं। वह आज कुमारी शैलजा के जन्म दिन पर आयोजित यज्ञ हवन कार्यक्रम में बोल रहे थे। बहन शैलजा  के जन्म दिन पर हवन के साथ महामृत्यंजय महामंत्र का जाप उनकी लंबी आयु के लिए किया गया। इस अवसर पर विधायक शमशेर सिंह गोगी ने हवन में बहन शैलजा की लंबी आयु के लिए आहुति डाली। उन्होंने कहा कि बहन शैलजा में काफी संभावनाएं हैं। आने वाला समय बहन शैलजा का हैं। उनके नैतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएंगी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल मान तथा राजेंद्र बल्ला ने कहा कि कांग्रेस केंद्र और राज्य में सरकार बनएगी। भाजपा से लोगों का मोह भंग होता जा रहा हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह गोराया,अरुण पंजाबी, पूर्व शहरी कांग्रेस जिलाअघ्यक्ष सुरेश भारद्वाज,हरियाणा कांग्रेस लीगल सेल के वाइस चेयरमैन कृष्ण देशवाल, ईश्वर सिंह सूभरी, राजेंद्र बल् ला, प्रेम बुटाना, पूर्व सरंपंच खरकाली, सुकरम पाल, पूर्व चेयरमैन पीएलडी बैंक प्रेम गुप्ता, आदि उपस्थित थे। हवन का संचालन आचार्य धर्मदेव ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top