कांग्रेस की सरकार आने पर 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर : लहरी सिंह

Spread the love

कांग्रेस की सरकार आने पर 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर : लहरी सिंह
करनाल 20 मार्च ( पी एस सग्गू)

 कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा सरकार की कष्टदाई नीतियों से आहत देश-प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार बैठी है। करनाल कांग्रेस की ओर से चांद सराय में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकाली गई, जिसके आयोजक वार्ड नंबर छह ओबीसी सैल के प्रधान टिंकू वर्मा  रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक एवं करनाल प्रभारी लहरी सिंह, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व प्रधान अशोक खुराना, महिला प्रधान उषा तुली, युवा प्रधान मनिंद्रं शंटी व ओबीसी सैल प्रधान संजय कुमार चंदेल व कांग्रेस नेत्री रानी कांबोज ने राहुल गांधी द्वारा जारी आभार पत्र और कांग्रेस के संकल्प पत्र लोगों को सौंपे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांगे्रस की सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपए कर दी जाएगी। सभी पात्र लोगों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। पुरानी पेंशन स्कीम को हिमाचल की तर्ज पर लागू किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र और प्रोपट्री आईडी को खत्म कर दिया जाएगा। लोगों को 300 यूनिट तक बिजली का कोई बिल नहीं देना पड़ेगा। गैंस सिलेंडर 500 रुपए में रसोई तक पहुंचाया जाएगा। जनता के कल्याण के लिए कांग्रेस कमेटी ने 14 संकल्प लिए हैं।
पदयात्रा के दौरान चांद सराय में लोगों ने कांगे्रस नेताओं को गंदगी से अटी नालियों और टूटी गलियों के हालात दिखाए। इस पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार आने पर प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का हल किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील महाराज, रमेश जी, प्रधान रोहित जोशी, प्रेम मलवानिया, दया प्रकाश, हुकमचंद, दलीप कुमार, वेद प्रकाश, पूर्व पार्षद ठाकुर दास, पूर्व पार्षद हरद्वारी लाल, जोगिंद्र कर्दम, कालीचरण, नीतिन, प्रवीण, मनीष, प्रिंस, कन्हैया शर्मा, रीना, विशाल सैनी, शुभम व संजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top