कांग्रेस कार्यकर्ता सब कुछ भूलकर कोविड मरीजों की मदद कर रहे हैं : कुमारी शैलजा

Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ता सब कुछ भूलकर कोविड मरीजों की मदद कर रहे हैं : कुमारी शैलजा
कुमारी शैलजा के साथ तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
करनाल, 21 मई (पी एस सग्गू)
देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा युवा मताधिकार तथा पंचायती राज के जनक राजीव गांधी की 30वीं शहादत दिवस को कांग्रेस ने कोविड को समर्पित किया। आज जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोविड से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया। कोविड़ मरीजों के परिजनों व जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की तथा लोगों को सेनिटाईजर व मॉस्क वितरित किए। करनाल में निर्मल कुटिया के पास स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज अधिनियम तथा दल विरोधी कानून का निर्माण किया। इसके अलावा युवा नेतृत्व के लिए 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मताधिकार दिया। राजीव गांधी कम्पयूटर क्रांति के साथ-साथ शिक्षा में उदारीकरण के जनक थे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसजन सबसे आगे बढक़र कोरोना पीडि़तों की मदद कर रहे है। कहीं पर हेलो डाक्टर तो कहीं पर प्लाजमा डोनेशन तो कहीं पर आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है। आज पूरे देश में कांग्रेस जन कोविड़ मरीजों की सहायता कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि ऐसे में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कोरोना के मरीजों को समय पर सहायता देकर उन्हें बचाने का प्रयास करें। यही सबसे बड़ा परमार्थ है। इस मौके पर एम.डी.डी बाल भवन में जरूरतमंद बच्चों को खाद्य साम्रगी व फल वितरित किए। कुमारी शैलजा ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने थोड़े से कार्यकाल में एक ऐसी छाप छोड़ी है। जिसमें उन्होंने देश को आगे बढ़ाने तथा आधुनिक बनाने के लिए कार्य किया। आज देश के नौजवानों को इसी भावना से काम करने की जरूरत है। सभी मिलकर देश को आगे बढ़ाने का काम करें। ये तभी होगा जब देश स्वस्थ होगा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में जो व्यवस्था होनी चाहिए थी वह नहीं है। लोग यहां पर व्यवस्थाओं से संतुष्ट नहीं है। इस अवसर पर असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी, जिला संयोजक तरलोचन सिंह, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक बंता राम वाल्मीकि, राष्ट्रीय सचिव वीरेन्द्र राठौर, वरिष्ठ नेता ललित बुटाना, राजिन्द्र बल्ला, सुरेश गुप्ता मतलौडा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निशा रानी, डा. नवजोत कश्यप, जोगिन्द्र नली, मुनीश परवेज राणा, बिन्दर मान बल्ला, अरूण पंजाबी, राजकिरण सहगल, राजबीर चौहान, चांद राम चौहान, सुषमा नागपाल, संतोष तेजान, मयंक चौधरी, सुनहरा राम वाल्मीकि समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top