कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार जीत पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर कार्यकर्ताओं ने कमेटी चौक पर लड्डू बांटे।

Spread the love
कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार जीत पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
कार्यकर्ताओं ने कमेटी चौक पर लड्डू बांटे।
करनाल 13 मई ( पी एस सग्गू)
कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से करनाल में भी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही कर्नाटक की चुनावी तस्वीर साफ हुई, कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने कमेटी चौक पर लड््डू बांटे। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की। आतिशबाजी भी की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में मोदी और शाह का नाटक नहीं चला और कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया। इस शानदार जीत के बाद देश के सभी राज्यों और केंद्र में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। महंगाई, बेरोजगारी और आपराधिक वारदातों से जनता त्रस्त हो चुकी है। मोदी सरकार के झूठे वादों और दावों की पोल खुल गई है। भाजपा सरकारों का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। लोगों को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह करने वाली भाजपा को कर्नाटक की जनता ने सबक सिखा दिया है। अब दूसरे राज्यों में भी भाजपा का यही हश्र होगा।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, एआईसीसी सदस्य कमल मान, अशोक खुराना, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, महिला प्रधान उषा तुली, युवा जिला प्रधान मनिंद्र सिंह शंटी, नपिंद्र मान, जोगिंद्र चौहान, पप्पू लाठर, हरिराम साबा, ओमप्रकाश सलूजा, रानी कांबोज, गुरविंद्र कौर, सुषमा नागपाल, सुरजीत सैनी, अनिल शर्मा, रोहित जोशी, दयाप्रकाश, प्रेम मलवानिया, प्रकाशवीर, दिनेश सैन, होशियार सिंह, टिंकू वर्मा, सुखबीर सिंह पूर्व पार्षद, संतोष तेजान, फकीरचंद फकीरिया, गगन मेहता, जागीर सैनी, ललित अरोड़ा, धर्मपाल कौशिक, जीतराम कश्यप, गुरमीत सिंह व चांदराम एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top