कर्ण की नगरी धर्म की नगरी  यहां धार्मिक प्रवृति के लोगो का निवास

Spread the love
कर्ण की नगरी धर्म की नगरी
यहां धार्मिक प्रवृति के लोगो का निवास – त्रिलोचन सिंह

करनाल8 मार्च( पी एस सग्गू)
महाशिवरात्रि पर्व कर्ण नगरी में हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला कांगेे्रस के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने 15 कार्यक्रमों में शिरकत की और लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। आयोजकों की ओर से त्रिलोचन सिंह, रानी कांबोज, राजिंद्र पप्पी, रोहित जोशी व मुकुल वर्मा का फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि शिव शक्ति से ही सृष्टि चल रही है। परमात्मा शिव की कृपा अपरंपरार है। सच्चे हृदय से उनकी पूजा करने वाले व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कर्ण की नगरी धर्म की नगरी है और यहां धार्मिक प्रवृति के लोग ही निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक उत्सव मिलजुल कर मनाने से भाईचारा बढ़ता है। जगह-जगह भंडारे लगाए जाते हैं। लोग सेवा कार्यों में जुट रहते हैं। सभी को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देता हूं।कार्यक्रम आयोजकों व त्रिलोचन सिंह का स्वागत करने वालों में सुरेंद्र लोधी महासचिव लोधी समाज, उत्तम, राजन कालड़ा, विनोद लोधी, विक्रम लोधी, गौरव वधावन, धर्मेंद्र, संजय, इंद्रजीत, संतोष, खबरीलाल, प्रभु दयाल, कमल, सुरेश कुमार, सुनील, अमर सिंह, अमर नायक, पूर्व पार्षद नरेंद्र सिंह पम्मी, कमल व सुभाष गहलोत शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top