करनाल बना भ्रष्टाचार का अड्डा इन भ्रष्टाचार लोगों के खिलाफ जल्द संघर्ष शुरू होगा – त्रिलोचन सिंह

Spread the love

करनाल बना भ्रष्टाचार का अड्डा इन भ्रष्टाचार लोगों के खिलाफ जल्द संघर्ष शुरू होगा – त्रिलोचन सिंह

करनाल 22 जून (पी एस सग्गू)
करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक पूर्व अल्पसंख्यक आयोग हरियाणा के चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि करनाल के विकास पर भ्र्ष्टाचार का ग्रहण लग रहा है। करनाल से भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है यहां पर गलियों में अन्य स्थान पर होने बाले सरकारी निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।यहां पर शहर में हर तरफ लोग परेशान है। उन्होंने बताया कि करनाल में स्मार्ट सिटी के नाम पर घटिया निर्माण किया जा रहा है।पहले ही लोग मंहगाई से परेशान है।उसके बाद लोगो के टैक्स से होने बाली कमाई को लूटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगो ने मरीजो को लूटा।करनाल में लोग दवाई और ऑक्सीजन की कमी से मरे।करनाल में कभी आक्सीजन घोटाला तो कभी मशीन घोटाला तो कभी आउट सोर्सिंग घोटाला सामने आ रहा है।उन्होंने बताया कि जिन्हें हमने करनाल का रखवाला बनाया वही खामोश हो कर मंजर देख रहे है।किसानों पर जुल्म बढ़ रहे है।करनाल में अराजकता बन रही है।यह नगरी अंधेर नगरी बनी है किसी की कही सुनवाई नही है।इतना बुरा हाल करनाल का कभी नही देखा।वह इसके खिलाफ जनसंघर्ष का एलान करेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार जेल में दाल देगी।वह झूठे मुकदमो से नही डरेंगे।वह करनाल को बचाने के लिये खुद को दांव पर लगा देंगे।उनका करनाल से प्यार है।वह करनाल के सुख दुख में हमेशा साथ है।उन्होंने कहा कि वह हमेशा करनाल को लूटने बालो के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top