ऐतिहासक विरासत को बचाने के लिए चलाएंगे अभियान : गुप्ता ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए इंटैंक ने चलाया डाक्यूमैंटेशन अभियान

Spread the love
ऐतिहासक विरासत को बचाने के लिए चलाएंगे अभियान : गुप्ता
ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए इंटैंक ने चलाया डाक्यूमैंटेशन अभियान
करनाल, 29 नवंबर (पी एस सग्गू)
इंटैक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड जनरल एल.के. गुप्ता ने कहा है कि देश भर में पुरातत्व के महत्वपूर्ण स्मारकों के सरंक्षण के लिए अभियान चला रही है। सभी महत्वपूर्ण पुरातत्व के स्मारकों को चिन्हित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिकीकरण और विकास कार्यों की भेंट पुरातत्व के महत्वपूर्ण स्मारक चढ़ रहे हैं। इस पर उन्होंने चिंता जताई है। वह आज करनाल क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके संगठन का इतना अधिक बजट नहीं हैं कि उससे अधिक काम किया जा सके। लेकिन वह सभी चैप्टरों से रिपोर्ट मांगते हैं। उसके आधर पर प्लानिंग तय होती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महाभारत कालीन और गौतम बुद्ध कालीन पुरातत्व महत्व के स्मारक हैं। यहां पर प्राचीन जैन मंदिर भी हैं। उन्होंने बताया कि इंटैंक द्वारा हरियाणा में हजारों स्मारकों को डॉक्यूमैंटेशन किया हें। इस अवसर पर करनाल चैप्टर के संयोजक डा. पीयूष कुमार ने बताया कि पहले उन्होंने करनाल में चार सौ पुरातत्व महत्व के इमारतों और समरकों को खोजा था। लेकिन आज वह घट कर तीन सौ रह गए हैं। उन्होंने बताया कि करनाल में अंग्रेजों के जमाने की जेल कोर्ट तथा कुछ मंदिर समाप्त हो गए। महाभारत कालीन माता मनसा देवी का मंदिर भी अपनी पहचानखोता जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि उस पर लोगों ने कब्जा कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि पहले सौ साल पुरानी इमारतों को संरक्षित किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने सौ साल कर दिया । करनाल में स्टेेशन की इमारत 150 साल से अधिक पुरानी हैं। उन्होंने बताया कि मंजी साहब गुरुद्वारा, जैन स्थानक, माइल्स स्टोन मुगल कालीन पुल, मुगल कालीन कैनाल की पहचान बचाने की जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि आज बच्चों को इतिहास से अवगत करवाने की जरूरत हैं। इस अवसर पर प्रवेश गाबा, सह संयोजक भव्य आहूजा,एम एस बाठ ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top