एक जादू की झप्पी विरोधियों को भी अपना बना देती है: मैहता

Spread the love

एक जादू की झप्पी विरोधियों को भी अपना बना देती है: मैहता

कहा -भाजपा ने देश में सत्ता के पर्याय बदले बदली वर्क कल्चर
करनाल , 13 जनवरी (पी एस सग्गू)

करनाल से विधायक व हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री शशीपल मैहता कहते हैं कि प्रधानमंत्री  बनने  के बाद भी नरेंद्र मोदी अपने पुराने संबंधों को याद रखते हैं। वह पार्टी के कार्यकर्तओं के स्वास्थ्य और परिवार के बारे में चिंता रखते हैं। उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री न तो कभी मिला हैं। न ही मिलेगा। मोदी जी अपने आपमें देव पुरुष हैं।  मैहता आज अपने जन्म दिन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने  प्रदेश में कार्यसंस्कृति बदली हैं। अपराध अब समाप्त हो चुका हैं। भ्रष्टाचार अब असहनीय हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जिस भ्रष्टाचार ने प्रदेश के पाताल में जड़ें जमा ली थीं। उन्हें निकालने में समय तो लगेगा। उन्होंने बताया कि आठ साल बाद भी देश और प्रदेश में भाजपा का विकल्प नहीं बचा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी का कारण उनकी अपनी कलह हैं। इसके कारण कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई हैं। उन्होंने राहुल गांधी की भारतजोड़ो यात्रा को पिकनिक यात्रा बताया। उन्होंने कहा पहले राहुल गांधी कांग्रेस को तो जोड़े लें। हरियाणा में कांग्रेस कई जगह पर विभाजित हैं। भाजपा अपने अनुशासन के दम पर सत्ता में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ईमानदार और कर्मठ बताया। एक सवाल के जबाब में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता की इज्जत हैं। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही लोगों के सुख दुख में शामिल होते रहे हैं। यह उन्हें संस्कार परिवार से मिले हैं। उन्होंने आम लोगों के बीच मे रह कर राजनीति की हैं। वह सत्ता से पहले भी आम आदमी के बीच थे। सत्ता आने के बाद भी वह आम लोगों के बीच रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह सभी से अभी भी आत्मीयता से मिलते है वह सब को  गले लगाते हैं तभी उनकी जादू की झप्पी विराधियों को भी अपना बना लेती हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद केक खिलाकर उनको जन्मदिन की बधाई दी वे लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, करनाल से मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि  संजय बठला, मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद अन्य भाजपा नेता मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top