इस बार देश के लिए निर्णायक साबित होगा लोकसभा का चुनाव : अनूप भारद्वाज

Spread the love
इस बार देश के लिए निर्णायक साबित होगा लोकसभा का चुनाव : अनूप भारद्वाज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल की जीत होगी देश में नम्बर वन
करनाल, 27 अप्रैल (पी एस सग्गू)
हरियाणा आयुर्वेदिक मैनुफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष तथा पंजाबी कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज कश्यप ने कहा कि इस बार मुकाबला राष्ट्रवाद और टुकड़े-टुकड़े गैंग के बीच में है। इस बार मतदाताओं को भारत के भाग्य का फैसला करना है। उन्होंने कहा कि आज देश विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से साबित हुआ। वह आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पिछड़ा वर्ग से बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग पर उपकार किया है। करनाल में हो रहे उपचुनाव में नायब सिंह सैनी देश में जीत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में मुख्यमंत्री के रूप में जो कार्य पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उससे इतिहास रच गया। प्रदेश पूंजी निवेश में नम्बर वन पर पहुंच गया। औद्योगिक विकास सबसे अधिक गति से हो रहा है। यदि वह अपनी बात करें तो आयुर्वेद इंडस्ट्रीज देश ओर विदेश में पहचान बनी। मनोहर लाल यदि लोकसभा में पहुंचेगे तो निश्चित ही करनाल में बड़ी इंडस्ट्रीज स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद जीत का रिकॉर्ड मनोहर लाल लोकसभा में बनाऐंगे। इस बार निश्चित ही भाजपा 400 के पार पहुंचेेंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि भाजपा के राज में एक भी घोटाला नहीं हुआ जबकि कांग्रेस के राज में आजादी के बाद अब तक 250 से 300 बड़े घोटाले हुए। भाजपा देश हित में सोचती है। जबकि कांग्रेस एक परिवार तक सीमित होकर रह गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top