आम आदमी पार्टी ने करनाल नगर निगम के वार्ड नंबर 7 के उपचुनाव में ताल ठोकी

Spread the love

आम आदमी पार्टी ने करनाल नगर निगम के वार्ड नंबर 7 के उपचुनाव में ताल ठोकी
करनाल 15 सितंबर (पी एस सग्गू)
करनाल में आम आदमी पार्टी ने करनाल नगर निगम के वार्ड नंबर 7 के उपचुनाव में अपनी ताल ठोकी है। आप पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के प्रधान व राष्ट्रीय परिषद के मेंबर डॉ बीके कौशिक ने कहा कि 3 अक्टूबर को करनाल नगर निगम के वार्ड नंबर 7 के उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है आम आदमी पार्टी इस उपचुनाव में अपने सिंबल झाड़ू पर चुनाव लड़ेगी। लोगों में दिल्ली मॉडल का प्रचार प्रसार करेंगे। बिजली पानी चिकित्सा शिक्षा के महत्व को लोगों को बताएंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सह प्रभारी एवं सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने घोषणा की है कि हरियाणा में स्थानीय नेताओं के जितने भी चुनाव होंगे वह सब पार्टी के सिंबल यानी झाड़ू के निशान पर लड़े जाएंगे। इसी प्रकार से आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर 7 का चुनाव भी झाड़ू के निशान पर लड़ेगी। हमने प्रजातंत्र के सिद्धांतों को मानते हुए यह चुनाव लड़ना है। यह चुनाव हम जीतने के लिए लड़ेंगे। हमारा उम्मीदवार डमी नहीं होगा। 17 तारीख को नामांकन से पहले अपने कैंडिडेट की घोषणा कर देंगे, क्योंकि 17 से 22 तक नामांकन है। इस अवसर पर विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष संजीव मेहता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र, मास्टर सुरेश एससी सेल के वाइस प्रेसिडेंट धर्मेंद्र, विजय सिंह, सपना देवी,ल व रामदयाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top