आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमेटी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Spread the love
  • आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमेटी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
    करनाल  5 अक्टूबर (पी एस सग्गू)
    आज करनाल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमेटी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका। सीएम ने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों को लठ मारने के लिए फौज तैयार कर लो, जैसे के साथ तैसे हो जाओ, इसका पूरे हरियाणा में विपक्षी पार्टियां पुरजोर विरोध कर रही हैं। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे आप के उत्तरी हरियाणा जोन प्रधान प्रो. बीके कौशिक ने कहा कि वीडियो में खट्टर कहते हैं, कुछ नए किसान समूह हैं जो हाल ही में सामने आए हैं। हमें उनका समर्थन करना चाहिए। साथ ही वे कह रहे हैं, उत्तर और पश्चिम हरियाणा में किसानों को हथियारबंद गुटों को खड़ा करना चाहिए। 500-1000 लोगों के वॉलियंटर ग्रुप बनाकर लाठी उठाएं और फिर जैसे को तैसा की नीति का अपनाएं.। परिणामों के बारे में चिंता न करें और अगर आप इसके लिए सलाखों के पीछे जाते हैं तो जमानत की चिंता न करें. आप एक बड़े नेता के रूप में बाहर आएंगे। बीके कौशिक ने कहा कि मनोहर लाल का यह बयान संविधान की शपथ लेकर खुले कार्यक्रम में अराजकता फैलाने का आह्वान देशद्रोह है। उन्होंने कहा अगर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही हिंसा फैलाने, समाज को तुड़वाने और कानून व्यवस्था को खत्म करने की बात करेंगे, तो प्रदेश में कानून और सविंधान का शासन चल ही नहीं सकता। भाजपा के किसान विरोधी षड्यंत्र का भंडाफोड़ हो ही गया। ऐसी अराजक सरकार को चलता करने का समय आ गया है। इस मौके पर जिला प्रधान महेंद्र राठी ने कहा कि सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। करनाल विधानसभा अध्यक्ष संजीव मेहता ने कहा कि सीएम मनोहरलाल की सोच हर वर्ग विरोधी है। उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष संजीव मेहता, संगठन मंत्री दीपक मित्तल, इंद्री विधानसभा अध्यक्ष अनिल वर्मा, संगठन मंत्री अजीत सिंह, कृष्ण लाल बंसल, विजय सिंह नवीन कुमार, काला लख्मीचंद, , प्रेम सामरा, सीमा चौहान, सपना देवी व विक्की आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top