आम आदमी पार्टी किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की

Spread the love

आम आदमी पार्टी किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की
करनाल 28 अगस्त(पी एस सग्गू)
करनाल मे आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन प्रधान प्रो. बीके कौशिक ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है। देश का किसान अन्नदाता है। वह अन्न उपजाकर पूरे देश के जीवों को खिलाने की व्यवस्था कर भूंख मिटाने की व्यवस्था करता है। यदि किसान अपने अधिकार मांगने के लिए धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करता है और सरकार अपनी पुलिस से उसे कुचलवाये और लाठीचार्ज कराए वह बेहद निंदनीय है। बीके कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुखिया करनाल में आए हुए थे। उनकी सुरक्षा को लेकर करनाल में पुलिस प्रशासन ने कफ्र्यू जैसे हालात पैदा कर दिए। बीमार और लाचार लोगों के लिए भी रास्ता नहीं खोला गया। उन्होंने कहा कि सीएम और पूरी गठबंधन सरकार को शर्म आनी चाहिए। किसानों की आवाज सुनने की बजाए उन्हें लाठी से दबाया जा रहा है। शनिवार को किसान शांतिपूर्ण आंदोलन प्रदर्शन कर रहे थे, मगर सरकार के आदेश पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। अन्नदाताओं पर पुलिसिया हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक के लिए लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top