अपनी बदहाली पर आंसू बहाती रही पूर्व पीएम भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपया महापुरुषों की प्रतिमा की देखरेख नहीं

Spread the love

अपनी बदहाली पर आंसू बहाती रही पूर्व पीएम भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा
स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपया महापुरुषों की प्रतिमा की देखरेख नहीं
करनाल,21 मई ( पी एस सग्गू)
आधुनिक भारत के निर्माता तथा सूचना तकनीक के जनक भारत रत्न राजीव गांधी की 30 वीं शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा प्रशासन की बेरुखी पर आंसू बहाती दिखाई दी। आज जिन कांग्रेेसियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए उन्होंने भसी इस प्रतिमा को साफ तक नहीं किया। करनाल में नगरनिगम और सरकार की लापरवाही के कारण महापुरुषों की प्रतिमाओं की हालात बदहाल हैं। करनाल में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी,संविधान निर्माता डा. अंबेदकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा बदहाल हैं। आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाना थी। सरकार हर साल इस दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाती है। आम तौर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखरेख की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होती ळैं। महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखरेख सरकार ही करती है। लेकिन करनाल में प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा हैं। पूर्व पी.एम राजीव गांधी की प्रतिमा स्थली पर लाइटें टूटी पड़ी हुई है। मूर्ति पर पेंट उखड़ रहा हैं। परना का एक हिस्सा टूट रहा हैं। प्रतिमा स्थली पर लाइटें टूटी पउ़ी हुईहैं। टायल उखड़ रहे हैं। हरियाली सूख चुकी हैं। करनाल में अब प्रतिमाओं को संरक्षण करने वाला कोई नहीं हैं। प्रशासन स्मार्ट सिटी के नाम पर अरबों रुपया खर्च कर रहा हैं। लेकिन प्रतिमाओं की तरप्ऊ किसी का ध्यान नहीं गया हैैं। आज प्रतिमा स्थली पर कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पहुंची थीं लेकिन उनका ध्यान भी इस तरफ नहीं गया। जिन नेताओं को प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी थी। वह भी इस तरफ ध्यान नहीं दे पाए।
बाक्स
प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धर नहीं किया तो धरना देंगे: तरलोचन
इस बीच कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह ने प्रशासन को आढ़े हाथोंं लेते हुए कहा कि प्रशासन को पहले से ही पता था कि आज राजीव गांंधी की पुण्यतिथि हैंं। उसके बाद भी प्रशासन ने वहां पर सफाई नहीं करवाई। उन्होंने डीसी से मांग की कि इस मामले मतें अविलंब कार्रवार्ठ कर प्रतिमा स्थली पर सफाई करवा कर प्रतिमा पर पैंट करवाया जाए। यहां पर लाइटें ठीक करवाई जाएं। अन्यथा कांग्रेस के वर्कर धरना देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top