अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार करनाल पहुंचे रामवतार वाल्मीकि का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र के निवास पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

Spread the love

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार करनाल पहुंचे रामवतार वाल्मीकि का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,
स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र के निवास पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
करनाल 4 मार्च(पी एस सग्गू)
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामवतार वाल्मीकि वीरवार को करनाल पहुंचे। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र के निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका यहां पहुंचने पर फूल मालाओं और ढोल की थाप पर जोरदार स्वागत किया। राष्टï्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद रामवतार वाल्मीकि पहली बार करनाल आये थे
अपने स्वागत समरोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। भाजपा ने हर वर्ग को सम्मान दिया है और विशेष तौर पर बात की जाए अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों की तो उनके प्रति विशेष सद्भाव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं, इसी तरह से प्रदेश की खुशहाली के लिए सीएम मनोहर लाल भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर आगे पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में विकास के जितने कार्य हो रहे हैं उतने किसी भी दल ने सत्ता में रहकर नहीं कराए।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रामवतार वाल्मीकि ने कहा की पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता अनुसार कार्य करता है और पार्टी उनकी क्षमता के हिसाब से जिम्मेदारी देती है। ऐसा ही सौभाग्य मुझे भी प्राप्त हुआ है और राष्टï्रीय टीम में शामिल कर देश भर में काम करने का अवसर दिया है। निश्चित तौर पर पार्टी ने मुझ पर जो विश्वाश जताया है मै कोशिश करूंगा की उसके विश्वाश पर खरा उतरूं। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा की जैसा की हमारे देश के बड़े नेता और मंत्रीगण कह चुके हंै , मैं भी वही कहना चाहता हूँ की कोई सामने आकर बताये की की इन कानूनों में गलत क्या है , कितनी बार दिल्ली में बुलाकर उन्हें समझाने का प्रयास भी किया लेकिन आंदोलन में शामिल इन भोले भाले किसानों को कुछ राजनितिक लोग बहका रहे हैं। वहां अब केवल राजनीती हो रही है न की कानूनों की कोई बात। आज देश के लोग मोदी जी के समर्थन में खड़े है, उन्होंने देश को आज किन ऊंचाइयों पर पहुंचाया है विपक्ष इससे बौखलाए हुए हैं। इन तीन कृषि कानूनों से निश्चित तौर पर किसानों को फायदा होगा और इतना फायदा होगा जो किसानों की सोच से परे है।
मोर्चा के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष ने राज्यों में होने वाले चुनावों पर बोलते हुए कहा की पश्चमी बंगाल में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनने जा रही है , वहां की राज्य सरकार के कुशाशन से लोग त्रस्त है जिसका परिणाम उसके पतन के रूप में सामने आएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की भाजपा का ध्येय वाक्य है की अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिले उसी कड़ी में भाजपा के साथ अनुसूचित समाज के लोगों को जोडऩे का काम किया जा रहा है और जो लोग अभी छूटे हुए हैं उन्हें भी पार्टी की विकासवादी विचारधारा के बारे में बताकर पार्टी से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा की मोर्चा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लेकर देश भर में जाएगा और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में समाज के हर व्यक्ति को बताया जायेगा। हरियाणा में युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण को उन्होंने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा की ये एक बहुत पुरानी मांग थी , इससे निजी उपक्रमों में भी युवाओं को रोजगार मिल पायेगा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा की भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ समान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर पहुँच सकता है , देश के प्रधानमंत्री मोदी स्वयं इसके साक्षात् उदाहरण है। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी पारिवारिक विरासत पर विश्वाश न रखकर मेहनत और समर्पण में विश्वाश रखती है। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने रामवतार वाल्मीकि को जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए उन्हें आगे बढऩे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की रामवतार वाल्मीकि के समाज के प्रति किये गए कार्यों और समर्पण का ही परिणाम है की पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम उनके हर संघर्ष में तहे दिल से साथ रहेंगे।
इस अवसर पर सुभाष त्रेहन , एडवोकेट राजेश सैनी, खुर्शीद आलम, बबलू शर्मा, अमीर सिंह मल्ली, सुरेंद्र बंसल, मुकेश गोयल, रवि सौदा, शमशेर सिंह कश्यप, विकास राणा, बलबीर सूद, रामपाल , उषा पांचाल , मोहन शर्मा , एडवोकेट सुषमा कश्यप, नरेश शर्मा, मुख्त्यार सिंह, सुरजीत ब्रास, बलजीत सिंह सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपने अपने अंदाज ने स्वागत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top