हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से परिवर्तन की बयार चली: गुप्ता कहा: एनडीए नीत केंद्र सरकार के आठ साल देशस के लिए मनहूस

Spread the love
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से परिवर्तन की बयार चली: गुप्ता
कहा: एनडीए नीत केंद्र सरकार के आठ साल देशस के लिए मनहूस
राहुल के पत्र के साथ भाजपा सरकार के खिलाप्ऊ चार्ज शीट पढ़़ी आम लोगों के बीच
करनाल, 19 फरवरी  (पी एस सग्गू)

 कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आठ साल देश के लिए विनाशकारी साबित हुए है। इन सालों में लोकतंत्र को सबसे अधिक चोट पहुंचाई गई हैं। इस दौरान केवल अडानी और अंबानी का राज चला हैं। वह करनाल के कैथल रोड स्थित शिब कालोनी में ं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान के दौरान बोल रहे थे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र तथा कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्तओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में श्बि कालोनद की विभिन्न गलियों में में मतदाताओं के द्वार पर दस्तक दी। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल में भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ को जोड़ो अभियान का कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता आज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उनके साथ संजीव काम्बोज, सुखराम बेदी, प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि,रामपाल सैनी, के के.भाटिया, सतिंदर गांधी ,ओमप्रकाश सलूजा, धर्मपाल डाचर, प्रकाशबीर ,राजेंद्र नंबरदार, देवेंद्र कथूरिया, दिलशेर डाचर,पूर्व पार्षद के पुत्र राजहव कुमार, मनीषउकुमार, राकेश पाल, रामपाल चौहान गौरव भाट, प्रथ्बी राज भाट, सरवा कुमार, रामपाल, महिंद्र भुम्बक, जगमोहन, पीपी बर्मा के के भाटिया  विट्टू संधु, अशोक दुगल, राजीव जिंदल, पी पी बर्मा, सतिंदर गांधी राजकिरण सहगल, राजकुमार पांचाल, बलवान सिंह राजकुमासर नानक, हरीश गिरधर सुनेहरा वाल्मीकि अश्वनी कौचर, विजय सैनी, रिंकल दावड़ा, किशन सोलंकी, धर्मवीर, श्याम प्रकाश, सुनील,  राज कुमार, राजेंद्र भौला, नरेश राजोरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत भोला प्रकाश वीर, लोगों प्रमुख रूप से इस अभियान के तहत मतदाताओं के घर घर पहुंचे। अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश  कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा  कि देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडानी ने देश के हित को अंघेरे में धकेल दिया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हेलीकोप्टर उतरने के लिए गरीबों की रोजी को तबाह कर दिया। मोदी और खट्टर तजानाशाह बन चुके हैं। ऐसे तानाशाहों का राजनीति में कोई स्थान नहीं हैं।

बाक्स
प्रधानमंत्री के अडानी प्रेम ने देश को आर्थिक नुक्सान पहुंचाया: सुरेश गुप्ता
बजट में किसानों विद्यार्थियो, युवाओं के साथ धोखा दियां
करनाल 19 फरवरी, (): कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के बाद देश में परिवर्तन की लहर चल रही हैं। रायपुर में होने वाला कांग्रेस का अधिवेशन के बाद कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। वह पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र अडानी के कारण देश आर्थिक खतरे से जूझा रहा हैं। लोगों की कमाई का च्यारह लाख रुपया डूब गया। उन्होंने कहा कि आखिरकार मोदी को अडानी वाले प्रकरण में संयुक्त संसदीय चांच समिति से जांच करवाने में आपत्ति क्यों हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एसबीआई और एलआई सी का अरबों रुपया अडानी के शेयरों में लगा दिया। उन्होंने कहा कि मोदी राज में केवल प्रधानमंत्री के मित्रों की ही संपत्ति बढ़ी हैं। आजादी के बाद सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताएं मोदी राज में हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन जल्द जिला और ब्लाक स्तर तक खड़ा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार भी हर मोर्चे पर विप्ऊल रही हैं। राज भ्रष्टाचार के नए मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बजट में जुमलेवाजी के अलावा कुछ और नहीं हैं। इसमें मनरेगा, कृषि उपज की खरीद खाद वितरण पर से धन में कटौती की गई हैं। आयकर में छूट भी एक जुमले वाजी है। उन्होंने बताया कि देश में इस समय हालात खराब हैं। राम के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा हैं। देश भाजपा के राज में कई सालों पीछेे चला गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीब काम्बोज,सुखाम बेदी, जोगिंदर वाल्मीकि ओमप्रकाश सलूजा, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top