संस्कारी व्यक्ति को ही मिलता है सत्संग सुनने का मौका: परमानंद

Spread the love
संस्कारी व्यक्ति को ही मिलता है सत्संग सुनने का मौका: परमानंद

करनाल 14अक्टुबर ( पी एस सग्गू)
उत्तम औषद्यालय सदर बाजार स्थित माता रामप्यारी मंदिर में चल रही कार्तिक कथा में शुक्रवार को स्वामी परमानंद जी का आगमन हुआ। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा जिस मनुष्य में संस्कार होंगे वह सत्संग या फिर कथा का लाभ उठा सकता है उस व्यक्ति को ही कथा सुनने का मौका मिलेगा जो कथा के वृतांत को अपने जीवन में उतार सकता हो। इसलिए जब भी कथा यह सत्संग सुनने का मौका मिले तो संतों की वाणी को अपने जीवन में आत्मसात जरूर करें इससे आपका ही नहीं बल्कि आपके परिवार का भी कल्याण होगा। कथा में पंडित चेतन देव व शेखर शर्मा ने गुरूओं की कृपा का बखान किया। उन्होंने कहा कि जिस पर गुरू की नजर पड़ जाए वह मालामाल हो जाता है। सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही गुरूओं का आशीर्वाद मिलता हे। इसलिए गुरूओं का सदैव सम्मान करें, उनके शरणागत रहें। निश्चित तौर पर मानव जीवन सफल हो जाएगा। कथा के दौरान पंडित चेतन देव ने भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी का वृतांत भी सुनाया। पंडित जी ने बताया कि कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने से सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं जो मनुष्य विधि विधान से इस कार्तिक मास में भगवान विष्णु और तुलसी का पूजन करता है उनके घर में नकारात्मक उर्जा पैदा नहीं होती और सुख, स्मृद्धि का वास होता है। आज की कथा से पहले सुबह 5 बजे भंडारा कमेटी के प्रधान भारत भूषण काकू के संचालन में हवन किया गया। जिसमें बाबा रामदास गिरी काली कमली वालों के गद्दी नशीन वैद्य देवेंद्र बत्रा व उनकी धर्मपत्नी दर्शना बत्रा के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन कुंड की परिक्रमा करते हुए यज्ञ में आहूति डाली और समाज कल्याण की प्रार्थना की।  ढोलकी पर अशोक पॉपली ने भजनों को संगीत दिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top